Breaking News

मुबारकपुर: शादी का झांसा देकर बहला फूसला कर नाबालिंग लड़की को भगाने वाला गिरफ्तार, अप्रहृता बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

आज़मगढ़: दिनांक 15.09.2021 को आवेदिका थाना मुबारकपुर ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी की अभियुक्त राशिद पुत्र वादीस अली निवासी मोहल्ला नयापुरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ मेरी नाबालिंग पुत्री को भगा ले गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 178/2021 धारा 363,366 IPC विरूद्ध अभियुक्त राशिद पुत्र वादीस अली निवासी मोहल्ला नयापुरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी जिसके क्रम में–
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी सदर अभिजित आर. शंकर के कुशल पर्वेक्षण में तथा थाना प्रभारी मुबारकपुर व0उ0नि0 डी0के0 सिंह की नेतृत्व में मामले को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी व अप्रहृता की बरामदगी हेतु लगातार दविश दी जा रही थी तभी सूचना प्राप्त हुई कि अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त अपहृता को लेकर कही भागने के फिराक में रोडवेज चौराहा मुबारकपुर पर सवारी गाड़ी के इन्तेजार में खड़ा है कि सूचना पर मुबारकपुर पुलिस टीम द्वारा तत्परता करते हुए रोडवेज चौराहा मुबारकपुर के पास पहुंचे तो देखे कि एक व्यक्ति एक लड़की को अपना साथ में लिये रोडवेज चौराहा मुबारकपुर पर एकान्त स्थान पर खड़ा है इत्मिनान होने पर पुलिस टीम द्वारा एक बारगी दबिश देकर उस खड़े व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा उसके कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पूछने पर उसने अपना नाम मु0 राशिद पुत्र वादीस अली निवासी मोहल्ला नयापुरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ बताया अभियुक्त को अपराध का बोध कराते हुए दिनांक- 21.09.2021 समय करीब 11.00 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा अपहृता को कब्जा पुलिस में लिया गया ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0- 178/2021 धारा 363,366 IPC थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

अभियुक्त मु0 राशिद पुत्र वादीस अली निवासी मोहल्ला नयापुरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली टीम का विवरण

1. उ0नि0 रत्नेश कुमार दुबे, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 रविन्द्र कुमार सिंह, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 सद्दाम हुसैन अंसारी, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
4. म0का0 चन्दा कुशवाहा, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
5. म0का0 आशा यादव, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।

और नया पुराने