Breaking News

मेहनाजपुर: दो अदद अवैध तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मेहनाजपुर

 आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एव वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में उ0नि0 अतीक अहमद द्वारा देखभाल क्षेत्र करते हुए मेहनाजपुर बाजार मे मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली की सकिया बकिया गाँव में राम इलोक्ट्रानिक दुकान वाला रामकुमार पुत्र देवसरन अवैध तमन्चा बेचता है | इस समय वह अपने दुकान पर है | उसके पास अवैध तमंचा व कारतूस है । इस सूचना पर उ0नि0 अतीक अहमद ने क्षेत्र मे रवानाशुदा उ0नि0 सुधीर पाण्डेय को जरिये मोबाइल ग्राम सकिया बकिया में आने के लिए बतलाकर सकिया बकिया पहुचे, थोड़ी ही देर में उ0नि0 सुधीर पाण्डेय मय हमराह का0 गुलाब यादव भी आ गये | आपस मे सलाह मशवरा कर एक बारगी राम इलेक्ट्रिक की दुकान पर पहुचे दुकान पर पहुच कर दुकान पर खड़े व्यक्ति से नाम पता पूछने पर राम कुमार पुत्र देवसरन ग्राम निहुला थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बताया मौके पर तलाशी लेने पर उसके पास से दो अदद अवैध तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । तमंचे के सम्बन्ध में कड़ाई से पुछताछ करने पर बताया कि मै कुछ देर में दुकान बंद कर जाते समय रास्ते में इन दोनो तमंचो को बेच देता । बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-88/21 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है । 
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

राम कुमार पुत्र देवसरन ग्राम निहुला थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 88/21 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़

विवरण बरामदगी

दो अदद देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली टीम

1. उ0नि0 अतीक अहमद थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. उ0नि0 सुधीर पाण्डेय थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 गुलाब यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।

और नया पुराने