Breaking News

बिलरियागंज: अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-बिलरियागंज

आज़मगढ़:-पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एंव वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध असलहे की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 21.09.2021 को उ0नि0 ओम प्रकाश यादव थाना बिलरियागंज मय फोर्स द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधी के गिरफ्तारी हेतु कासिमगंज बाजार में मौजूद थे कि जरीये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति ब्लाक गेट सामने खड़ा हैं उसके पास अवैध तमंचा हैं इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराह के कासिमगंज से प्रस्थान कर ब्लाक गेट के पास पहुँचे कि एक व्यक्ति तेज कदमो से ब्लाक गेट के अन्दर जाने लगा कि पुलिस बल द्वारा एक बारगी घेरघार कर गेट के अन्दर करीब 20 कदम जाते जाते समय 9.50 बजे पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अंकित तिवारी पुत्र महेन्द्र प्रताप तिवारी निवासी ग्राम माधोपुर सिंघवारा थाना महराजगंज जपनद आजमगढ़ बताया । मौके पर तलाशी से उसके पास से एक अदद तमंचा .12 बोर बरामद हुआ । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- धारा 3/25 आयुद्य अधि0 पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

अंकित तिवारी पुत्र महेन्द्र प्रताप तिवारी निवासी ग्राम माधोपुर सिंघवारा थाना महराजगंज, जपनद आजमगढ़ ।

बरामदगी

एक अदद तमंचा .12 बोर ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 163/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

1. उ0नि0 ओमप्रकाश यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़। 
2. का0 नितिन कुमार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 रविन्द्र यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने