आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- रानी की सराय
आज़मगढ़: दिनांक 20/9/2021 को वादिनी थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ ने थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 19/9/2021 को समय 9.00 रात्रि को अभियुक्त गोरख राजभर पुत्र गणपति राजभर निवासी ग्राम शाहखजुरा थाना रानी की सराय, आजमगढ़ मेरे घर आकर मेरे साथ छेड़खानी करते हुए मुझे पकड़ लिया। वादिनी के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 114/21 धारा 354 भादवि विरुद्ध गोरख राजभर पुत्र गणपति राजभर निवासी ग्राम शाहखजुरा थाना रानी की सराय, आजमगढ़ पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित अपराध मे वांछित /वारण्टी की गिरफ्तारी के तहत चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे उ0नि0 अनुपम जायसवाल मय हमराहियान फोर्स के पूर्वाचल महाविद्यालय गोवरही के सामने से मु0अ0सं0 114/2021 धारा 354 भा0द0वि थाना रानी की सराय आजमगढ से सम्बन्धित अभियुक्त गोरख राजभर पुत्र गणपति राजभर निवासी ग्राम शाहखजुरा थाना रानी की सराय, आजमगढ़ को पकड़ लिया गया तथा कारण गिरफ्तारी बताकर दिनांक 21.09.21 समय करीब 10.45 बजे सुबह गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 114/2021 धारा 354भा0द0वि थाना रानी की सराय आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त
गोरख राजभर पुत्र गणपति राजभर निवासी ग्राम शाहखजुरा थाना रानी की सराय, आजमगढ़गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 अनुपम जायसवाल, का0 अजीत यादव, का0 आलोक कुमार
