Breaking News

कंधरापुर: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले दो वांछित गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कन्धरापुर

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये गये अभियान वांछित/वारण्टी/गैंगेस्टर/चोर/लुटेरा/नकबजन के वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम मे  अपर पुलिस अधीक्षक नगर  व क्षेत्राधिकारी नगर  के कुशल निर्देशन में दि0 07.09.2021 को  प्र0नि0 इलाका क्षेत्र में पेण्डिंग विवेचना व गिरफ्तारी अभियुक्त में मामुर था कि  लोग किशुनदासपुर बाजार में सम्बन्धित  मु0अ0सं0 128/2021 धारा 363/366/376D/506 भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट के अभियुक्तगण के गिरफ्तारी के सम्बन्ध में बातचीत कर रहे थे कि मुखबिर खास ने आकर बताया कि साहब अवधेश निषाद व इनरदेव निषाद अपने घर से कही भागने के फिराक में नैपुरा मोड़ से तहबरपुर की ओर जाने वाले है जल्दी किया जाये तो पकड़ा जा सकता है मुखबिर मय राही के साथ लेकर किशुनदासपुर नैपुरा मोड़ पर पहुँचा कि मुखबिर ने दूर से इशारा करके बताया कि वह दो व्यक्ति जो मकबूलपुर के तरफ से आ रहे हैवही है, और चला गया।  प्र0नि0 मय राही के उस व्यक्तियों के आने का इन्तजार करने लगा जैसे ही नैपुरा मोड़ पुलिया के पास पहुँचे एकबारगी दविश देकर घेरकर समय करीब 11.00 बजे पकड़ लिया गया।अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है ।

पूछताछ का विवरणः- अभियुक्तगण 1. अवधेश निषाद पुत्र महेन्द्र निषाद उम्र करीब 19 वर्ष, 2. इनरदेव निषाद पुत्र राजाराम निषाद उम्र करीब 19 वर्ष निवासीगण भोर्रामकबूलपुर थाना कन्धऱापुर  आजमगढ़ से पूछने पर बताया कि साहब मेरे जीवन की पहली गलती है इस बार माफ कर दीजिये भविष्य में दुबारा गलती नहीं करूंगा। इस प्रकार अभि0 अपने द्वारा किये गये अपराध का बोध कर रहा है। 

गिफ्तार अभियुक्त

1. अवधेश निषाद पुत्र महेन्द्र निषाद निवासीगण भोर्रामकबूलपुर थाना कन्धऱापुर  आजमगढ़
2. इनरदेव निषाद पुत्र राजाराम निषाद निवासीगण भोर्रामकबूलपुर थाना कन्धऱापुर  आजमगढ़

पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0सं0 128/2021 धारा 363/366/376डी/506 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना कन्धरापुर  आजमगढ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 राकेश कुमार सिंह-  थाना कन्धरापुर, आजमगढ़
2. हे0का0 नौशाद अद - थाना कन्धरापुर, आजमगढ़ 
3. हे0का0 नागेन्द्र प्रताप सिंह - थाना कन्धरापुर, आजमगढ़

और नया पुराने