Breaking News

रौनापार चांदपट्टी मार्ग बेहद छतिग्रस्त आवागमन में होती है दिक्कत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

वर्षों से खराब पड़ी है सड़क।

मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार उठाई जा चुकी है मांग।

हजारों लोगों का रोजाना आवागमन होता है इस मार्ग पर।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के रौनापार चांदपट्टी मार्ग बेहद ही क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है बरसात में तो और भी मुश्किल बढ़ जाती है। लोग अपने वाहनों को लेकर गड्ढे में गिरते पड़ते रहते हैं और उन्हें चोटें भी लग जाती है। वर्षों से खराब पड़ी सड़क की मरम्मत के लिए कई बार यहां के ग्रामीणों ने आवाज भी उठाई लेकिन मार्ग की हालत जस की तस बनी हुई है।
जिम्मेदारों ने इस समस्या पर कभी गंभीरता से विचार तक नहीं किया अब चुनाव आ गया है तो इस सड़क को दुरुस्त कराने के हवा हवाई वादे भी होंगे और विकास की बात कही जाएगी लेकिन वर्तमान समय में आज खराब सड़क के चलते यहां के लोगों के लिए दुश्वारियां बनी हुई हैं।

और नया पुराने