आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
आजमगढ़: कप्तानगंज थाना के नरफोरा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक युवक को गांव के लोगों ने निर्वस्त्र कर जमकर पीटा है। सोशल मीडिया पर जबरदस्त पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की बात कही है। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरफोरा गांव में 20 वर्षीय युवक निषाद के साथ गांव के लोगों द्वारा उसे पूर्ण निर्वस्त्र कर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।युवक पर गांव की ही अनुसूचित जाति के घर में घुसने का आरोप है। अब इस मामले को लेकर गांव के प्रधान सहित अन्य लोग समझौता कराने में जुटे हैं। गांव वालों की पिटाई से घायल युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। इस पूरे मामले में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं। वहीं इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए टीमें लगा दी गई हैं। युवक के द्वारा घर में घुसने व दूसरे पक्ष द्वारा जमकर मारपीट करने को लेकर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
