Breaking News

बरदह: एक किलो ग्राम से अधिक अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

 आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अवैध गांजा बिक्री करने वालो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर  श्री पंकज पाण्डेय व  क्षेत्राधिकारी लालगंज  श्री मनोज कुमार रघुवंशी के कुशल निर्देशन मेंदिनांक 13/9/2021 को प्रभारी उ0नि0 बरदह उ0नि0 शमशाद अली मय राह द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन व अन्य कार्य सरकार करता हुआ जिवली में बैंक चेक किया गया तथा उसके बाद गोड़हरा में बड़ौदा UP ग्रामीण बैंक को चेक करता हुआ  क्षेत्र भ्रमण करता हुआ महुजा तिराहा पहुंचा समय करीब 20.00 बजे जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसके पास गांजा है और वह महुजा नेवादा से नहर के रास्ते मार्टिनगंज गांजा बेचने पैदल जा रहा है।  जल्दी किया जाय तो नहर पर ही पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर राह कर्मचारीगण को मकशद बताया गया और एक दूसरे की जामातलाशी ले देकर इत्मिनान किया कि किसी के पास जुर्म सम्बन्धी कोई वस्तु नही है और आसनाए राह से गवाहान तलाश करते हुए भादो मोड़ से महुजा की तरफ जाने वाली नहर की तरफ चल दिये मोड़ से करीब 600 मीटर महुजा की तरफ चलने के बाद गाड़ी की लाइटो की रोशनी में सामने से एक व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया मुखबिर ने तुरन्त बताया कि यही आ रहा है और बताकर मुखबिर पीछे से उतर कर चला गया गाड़ी जब उस व्यक्ति के लगभग 10 मीटर पहले पास पहुंची तो यह व्यक्ति एकदम सकपका गया और भागने की कोशिस किया तो तुरन्त गाड़ी से उतर कर राह कर्मचारीगण की मदद से नहर की सड़क पर समय करीब 20.30 बजे पकड़लिया जिसके दाहिने हाथ में एक प्लास्टिक का झोला था पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सत्येन्द्र कुमार उर्फ मोनू पुत्र सर्वजीत निवासी महुजा नेवादा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ बताया पकड़े व्यक्ति से यह पूछा गया कि थैले में क्या है? तो उसने बताया कि इसमे गांजा है। तब अभियुक्त उपरोक्त को धारा 50 NDPS Act की शर्तों के बारे में बताया कि आप चांहे तो अपनी तलाशी किसी मजिस्ट्रेट/राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में दे सकते हैं इस आशय का एक नोटिस दिया गया। नोटिस की भाषा समझ कर पकड़े व्यक्ति ने कहा कि जब आपने पकड़ ही लिया है तो आप ही मेरी तलाशी ले लीजिए मुझे अपनी तलाशी किसी के समक्ष नही करानी।  अपनी सति देता हूँ। इस पर अभियुक्त का सति पत्र तैयार किया जिस पर अभियुक्त द्वारा अपने हस्ताक्षर किये गये। अभियुक्त के हाथ से थैले को मुझ उ0नि0 द्वारा कब्जा पुलिस में लेकर थैला खोलकर देखा खुद सूंघा और राह कर्मचारीगण को सुंघाया तो गांजे की गन्ध आ रही थी वजन करने हेतु विवेचना किट से तराजू बाट निकाल कर थैले सहित तौला गया तो कुल वजन 1100 ग्राम पाया गया। अभियुक्त से गांजा रखने का लाइसेंस तलब किया गया तो मांफी मांगने लगा और लाइसेंस नही दिखा सका। इसकी जामा तलाशी ली गई तो पहनी सर्ट की जेब से 300 रूपये नकद 100-100 के तीन नोट बरामद हुए अभियुक्त को उसके जुर्म धारा 8/20 NDPS Act से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया तथा बरामद माल को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया।

पंजीकृत अभियोग- 

1- मु0अ0सं0 183/2021  धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बरदह जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त–

सत्येन्द्र कुमार उर्फ मोनू पुत्र सर्वजीत निवासी महुजा नेवादा थाना बरदह जनपद आजमगढ़

बरामदगी-1100 ग्राम नाजायज गांजा 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 

1- प्रभारी उप निरी0 शमशाद अली मय राह थाना बरदह जनपद आजमगढ़
2- हे0का0 सुरेन्द्र शर्मा, का0 बृजेश गौड़, का0 आदित्य मिश्रा थाना बरदह जनपद आजमगढ़

और नया पुराने