आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
वर्षों से खराब पड़ी है सड़क, किसी ने दिया ध्यान
परेशान जनता, कई बार हो चुकी है शिकायत
ग्रामीणों की मांग सड़क को कराया जाय दुरुस्त
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के लाटघाट से अमिला मार्ग बेहद ही खराब हो गया है, जगह जगह गढ्ढे हो गए हैं, जिसमें लोग गिरते रहते हैं और चोटें भी लग जाती है। वर्षों से खराब इस सड़क के बारे में किसी ने ध्यान नहीं दिया जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है सबसे ज्यादा दिक्कत तो बरसात में होती हैसड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है और उसमें लोग अपने वाहनों को लेकर गिर जाते हैं और उन्हें चोटें भी लग जाती हैं। ग्रामीणों ने मांग किया है कि इस मार्ग को जल्द ठीक कराया जाय।
