आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
अतरौलिया /अज़मगढ़: प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम यादव के बड़े पुत्र विद्यासागर यादव उर्फ गंगा यादव जो लखनऊ में महानगर पालिका में अधिशासी अधिकारी के रूप में तैनात हैं। उनकी पत्नी सुमन यादव उम्र लगभग 45 वर्ष का बीती रात सोमवार को लखनऊ में ब्रेन हेमरेज से देहांत हो गया। निधन की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली शोक की लहर दौड़ पड़ी।इसके अलावा आजमगढ़ व आसपास के जनपदों के समाजवादी पार्टी के सभी छोटे बड़े नेता पूर्व मंत्री के घर पहुंचने लगे। पूर्व मंत्री के छोटे पुत्र संग्राम यादव वर्तमान में अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। सुमन यादव प्राथमिक विद्यालय लखनऊ में अध्यापिका थीं। उनके पास तीन संताने हैं। किसी की अभी तक शादी नहीं हुई है। बड़ी लड़की बेंगलूर में एमबीबीएस कर रही है।छोटी लड़की पीसीएस की तैयारी कर रही है। सबसे छोटा लड़का 11 वर्ष भी पढ़ाई कर रहा है। आज सुबह शव लेकर परिजन पैतृक निवास सेनपुर गांव पहुंचे।शव का दाह संस्कार बुधवार को सुबह 9 बजे अंबेडकर नगर के रामबाग घाट पर किया जाएगा। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। तो वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।इस दौरान शोक संवेदना व्यक्त करने पूर्व मंत्री बलराम यादव के पैतृक आवास सेनपुर पर लोगों का सुबह से ही जमावड़ा लगा रहा।
संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री सदर विधायक दुर्गा यादव, पूर्व एमएलसी कमला यादव, राकेश यादव गुड्डू एमएलसी, नफीस अहमद, विधायक आलम बदी, प्रेमा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, प्रमोद यादव, उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर अरविंद कुमार सिंह, तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ,नायब तहसीलदार, स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर शिवाजी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।