Breaking News

अर्जुन (गूडडू) को अध्यक्ष, गिरिश सिंह को बनाया गया उपाध्यक्ष।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 13 सितम्बर-- पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार आज राजकीय वाहन चालक संघ कलेक्ट्रेट आजमगढ़ का सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग आजमगढ़ के प्रांगण में उपस्थित हुए। चुनाव की कार्यवाही सरवर खाँ जनपदीय अध्यक्ष एवं विजय कुमार पाण्डेय जनपदिय महामंत्री वाहन चालक संघ की अध्यक्षता व देखरेख में सम्पन्न किया गया। उपस्थित सदस्यों द्वारा एकमत एवं एक स्वर से सम्पूर्ण पदों का पारदर्शी निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराया जाय। 
सदस्यों के भावनाओं का आदर करते हुए सर्व-सम्मति से नव निर्वाचित पदाधिकारियों, अर्जुन (गूडडू) को अध्यक्ष, गिरिश सिंह को उपाध्यक्ष, माधवेन्द्र तिवारी को महामंत्री, आशीष पाण्डेय के संयुक्त मंत्री, सूरज मौर्य को कोषाध्यक्ष, विनय सिंह को मीडिया प्रभारी, ललसू यादव को संगठन मंत्री तथा विजय नरायण यादव को संघ संरक्षक के पदर पर निर्विरोध चयन किया गया।



आजमगढ़ 13 सितम्बर-- जय प्रकाश पाण्डेय जनपदीय अध्यक्ष एवं अभय कुमार शर्मा जनपदीय महामंत्री वाहन चालक महासंघ, जिला शाखा आजमगढ़ के सेवा निवृत्ति हो जाने के पश्चात रिक्त जनपदीय पदों पर पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार आज जनपद के समस्त विभागों के चालक सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग आजमगढ़ के प्रांगण में उपस्थित हुए। चुनाव की कार्यवाही मोतीलाल, मण्डल महामंत्री राजकीय वाहन चालक स्वास्थ एवं परिवार कल्याण की अध्यक्षता एवं देख-रेख में सम्पन्न किया गया। 
उपस्थित सदस्यों द्वारा एकमत एवं एक स्वर से सम्पूर्ण पदों का पारदर्शी निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराया जाय। सदस्यों के भावनाओं का आदर करते हुए सर्व-सम्मति से नव निर्वाचित पदाधिकारियों, सरवर खाँ को जनपदीय अध्यक्ष, महेन्द्र नाथ यादव को जनपदीय उपाध्यक्ष, विजय कुमार पाण्डेय को जनपदीय महामंत्री, माधवेन्द्र तिवारी को जनपदीय संयुक्त मंत्री, अजय कुमार दूबे को जनपदीय कोषाध्यक्ष, अर्जुन प्रसाद को जनपदीय मीडिया प्रभारी, राजदेव के जनपदीय संगठन मंत्री तथा विजय नरायण यादव को जनपदीय संघ संरक्षक के पद पर निर्विरोध चयन किया गया।
और नया पुराने