आज़मगढ़।
रिपोर्ट: विशाल कुमार
कृषि विभाग के तत्वाधान में प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजीडयू योजना के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय कृषक गोष्ठी।
आज़मगढ़/ अतरौलिया: कृषि विभाग के तत्वाधान में प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजीडयू योजना के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय कृषक गोष्ठी अतरौलिया विकासखंड के भगतपुर प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित की गई ।जिसकी अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि बाबूराम एवं संचालन प्राविधिक सहायक रमेश यादव ने किया।इस गोष्ठी में मौजूद किसानों को सुपरसीडर, मल्चर ,हैप्पी सीडर, आदि कृषि यंत्रों के उपयोग के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की कृषि से संबंधित जानकारियां दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक विकास अधिकारी कृषि अली अहमद अंसारी ने किसानों से फसल अवशेष प्रबंधन पर विशेष जोर देते हुए बताया कि किसान कभी भी फसलों के अवशेषों को जलाए नही। फसल अवशेषों को जलाने से जहां पर्यावरण प्रदूषण होता है तो वही मिट्टी की उर्वरा शक्ति कमजोर होने के साथ-साथ जरूरी जीवाश्म भी समाप्त हो जाते हैं जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति क्षीण होती है इसलिए किसानों को निश्चित रूप से फसलों के अवशेषों को जलाना नहीं चाहिए धान के कटाई के तुरंत बाद हैरों से उस फसल के अवशेष को जोताई करके रद्द कर देना चाहिए बाद में यह सडकर एक हरी खाद के रूप में भी कार्य करता है। मौके पर प्रगतिशील कृषक अजय सिंह ,आनंद कुमार सिंह ,बुधई, लालचंद राम ,राधेश्याम, हरकेश प्राविधिक सहायक कमलेश वर्मा ,डॉक्टर प्रेमशंकर यादव, अरविंद ,सूर्यभान सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
