Breaking News

कोतवाली: तीन जालसाज अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली

आज़मगढ़: दिनांक 26.9.21 को वादी रामशरीफ चौहान पुत्र स्व0 पुरुषोत्तम चौहान निवासी हाफिजपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 309/21 धारा 419/420/471 भादवि बनाम 1. राधेश्याम पुत्र स्व0 मनरूप आदि चार नफर पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना की जा रही है। 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण, अपराधियो की गिरफ्तारी व अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण एवंप्र0नि0 के. के. गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली पर अलग –अलग टीम गठित कर अपराध/ अपराधीयो की धड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर  संन्दिग्ध व्यक्ति / वाहनों की चेकिंग की जा रही थी जिसके क्रम में –
 दिनांक 27.9.21 को उ0नि0 कमल नयन दूबे चौकी प्रभारी बलरामपुर मय हमराह कां0 अरूण पाण्डेय , कां0 अवधेश यादव थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ के साथ मुकदमा उपरोक्त की विवेचना में क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण किसी कारण जिला अस्पताल आये हुए हैं इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुँची तो मुखबिर द्वारा इशारा करके बताने पर पुलिस टीम द्वारा तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम राधेश्याम पुत्र स्व0 मनरूप निवासी हाफिजपुर, दुसरे ने चन्द्रदेव पुत्र स्व0 मनरूप निवासी हाफिजपुर तथा तीसरे नें इरशाद पुत्र मो0 रजा निवासी हाफिजपुर थाना कोतवाली बताया। जिन्हें कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग का विवरण—

1. मु0अ0सं0 –309/21 धारा 419/420/471 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

1.राधेश्याम पुत्र स्व0 मनरूप निवासी हाफिजपुर,
2.चन्द्रदेव पुत्र स्व0 मनरूप निवासी हाफिजपुर
3. इरशाद पुत्र मो0 रजा निवासी हाफिजपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाले टीम का विवरण

1. उ0नि0 कमल नयन दूबे चौकी प्रभारी बलरामपुर 
2. कां0 अरूण पाण्डेय
3. कां0 अवधेश यादव समस्त थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़

और नया पुराने