आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रौनापार
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 07.09.2021 को उ0नि0 राकेश यादव मय राह द्वारा को मुखबिर खास की सूचना पर गांगेपुर मठिया के पास से एक व्यक्ति को समय करीब 06.40 बजे एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम गुलाब पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी गांगेपुर थाना रौनापार आजमगढ़ बताया । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 158/2021 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
गुलाब पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सा0 गांगेपुर थाना रौनापार आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 158/2021 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना रौनापार आजमगढ़ ।
बरामदगी-
एक अदद कट्टा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 श्री राकेश यादव थाना रौनापार आजमगढ़
2. का0 मो0 तबरजे थाना रौनापार आजमगढ़
3.का0 राहुल सिंह थाना रौनापार आजमगढ़
