आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
दुर्घटना में मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम
टक्कर मारकर बाइक सवार फरार
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली के जीयनपुर अजमतगढ़ मार्ग पर लक्ष्मीकूप के पास दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाईक पर बैठी महिला घायल हो गई। रामरतन कुमार पुत्र स्व0सुराती उम्र 35 साल अपनी पत्नी हिना देवी उम्र 30 साल निवासी पारनकुंडा थाना जीयनपुर को लेकर दवा के लिए मुबारकपुर जा रहा था। रास्ते में लक्ष्मीकूप के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें रामरतन की मौके पर ही मौत हो गई। वही पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई। टक्कर मारकर बाइक सवार फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
मृतक रामरतन तीन भाइयों में दुसरे नंबर पर थे। सूचना पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पास 2 बच्चे हैं, बड़े पुत्र विनीत कुमार 5 साल व लड़की 3 साल की है। मृतक अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए मेहनत मजदूरी करता था।