आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जमीन पड़री गांव निवासी आनंद सिंह पुत्र रणविजय सिंह ने बताया कि भीमवर स्थित हमारे घर बिलरियागंज थाना के पुलिस कर्मी व कुछ महिला पुलिसकर्मी शनिवार शाम लगभग 7:00 बजे आए और अचानक हमारे परिवार को घर से बाहर निकाल दिए और मेरे परिवार के साथ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया और मकान में मेरे ताला मार दिया गया है जिससे मेरा पूरा परिवार बिना खाए पिए उसी तरह तड़प रहा हैपीड़ित ने बताया कि मेरा कुछ जमीनी विवाद पट्टीदारों से है और हमारी जमीन पर मुकदमा भी किए हैं वो लोग भूमाफिया भी हैं जो पैसे का प्रयोग कर मेरे घर को हड़पना चाहते हैं । पीड़ित आनंद सिंह ने बताया कि मैं सी ओ सगड़ी से प्रार्थना पत्र देकर न्याय का गुहार लगाया हूं कि मेरे घर का ताला खोला जाय व मेरे परिजनों को घर के अंदर जाने दिया जाए ।
