आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 29 अक्टूबर-- जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी राजनेति सिंह ने अवगत कराया है कि युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में 02 दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता दिनांक 02 व 03 नवम्बर, 2021 को स्व0 सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रह्मस्थान, आजमगढ़ में प्रातः 9ः00 बजे से आयोजित की गयी है। प्रथम दिन दिनांक 02 नवम्बर, 2021 को एथलेटिक्स, वालीबाल एवं भारोत्तोलन (पुरूष व महिला) एवं द्वितीय दिन दिनांक 03 नवम्बर, 2021 को कुश्ती एवं कबड्डी (पुरूष व महिला) की प्रतियोगितायें होंगी।दिनांक 02 नवम्बर, 2021 को प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं पुरस्कार वितरण मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला तथा दिनांक 03 नवम्बर, 2021 को प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण मा0 सहजानन्द राय क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा गोरखपुर जोन द्वारा किया जायेगा। प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000मी0 दौड़, लम्बीकूद, ऊंचीकूद, गोला, डिस्कस, जेबलिंग पुरूष व महिला, कुश्ती पुरूष-50, 54, 58, 63, 69 कुश्ती महिला-43, 46, 49, 52, 56 भारोत्तोलन पुरूष- 56, 62, 69, 77 भार वर्ग, महिला- 48, 53, 58, 63 भार वर्ग, कबड्डी एवं वालीबाल (पुरूष व महिला) विधा में प्रतियोगिता आयोजित की गयी है।
प्रतियोगिता में जनपद के 22 विकास खण्डों से खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का कोई उम्र बंधन नहीं है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
शिब्ली महाविद्यालय में 01 नवम्बर को जिलाधिकारी द्वारा मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा।
आजमगढ़ 29 अक्टूबर-- उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद मुख्यालय के किसी बडे़ कॉलेज में किये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त के क्रम में अवगत कराया है कि जनपद मुख्यालय स्थित शिब्ली महाविद्यालय में दिनांक 01 नवम्बर 2021 को प्रातः 11ः00 बजे जिलाधिकारी द्वारा मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जायेगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सदर को निर्देश दिया कि उक्त के अतिरिक्त जनपद के अन्य कॉलेजों में अपने अधीनस्थ कार्यरत सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं मतदान स्थल पर सम्बन्धित बीएलओ द्वारा शुभारम्भ कराये जाने हेतु सभी सम्बन्धित को निर्देशित कर कार्यवाही सुनिश्चित करायें।

