Breaking News

अधिवक्ताओं ने एसडीएम सगड़ी के खिलाफ खोला मोर्चा, न्यायालय में अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार का लगाया आरोप।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके स्थानांतरण तक न्यायालय बहिष्कार की घोषणा की इस दौरान आक्रोशित अधिवक्ताओं ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए सगड़ी तहसील परिसर में भ्रमण कर नारेबाजी की।
जानकारी के अनुसार अधिवक्ता महेंद्र पासवान ने उपजिलाधिकारी सगड़ी न्यायालय में बहस के दौरान 26 अक्टूबर मंगलवार को उप जिलाधिकारी गौरव कुमार के ऊपर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया जिनके प्रस्ताव पर अधिवक्ता संघ ने बुधवार दिन में 11:00 बजे बैठक कर सर्वसम्मति से उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। उनके स्थानांतरण तक न्यायालय के बहिष्कार की घोषणा की व दुर्व्यवहार की निंदा की इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रस्ताव पारित कर जनपद के अन्य अधिवक्ता संघ व राजस्व परिषद को प्रेषित किया। वही आक़ोशित अधिवक्ताओं ने सगड़ी तहसील परिसर में नारेबाजी कर भ्रमण किया व आक्रोशित अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाए।

और नया पुराने