Breaking News

आरक्षण जातिगत नहीं आर्थिक आधार पर हो- वीर प्रताप सिंह वीरु भैया

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

क्षत्रिय सब की रक्षा करने का भार उठाता है स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं।
 
आज़मगढ़: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू भैया आज सगड़ी  तहसील के भटौली इब्राहिमपुर गांव में  करणी सेना के तत्वावधान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षत्रियों ने हमेशा अपना बलिदान देकर लोगों की सुरक्षा किया है। लेकिन स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया।
उन्होंने कहा कि राणा सांगा महाराणा प्रताप से लेकर के तमाम हमारे पूर्वजों ने अपने  स्वाभिमान से कोई समझौता न करते हुए केवल दुश्मनों पर भारी पड़े तो आज देश सुरक्षित है।  उन्होंने कहा कि जो जिस भाषा में समझेगा हम उस भाषा में समझा देंगे स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं करेंगे।
आरक्षण पर उन्होंने कहा कि शिक्षा में पेट्रोल में बाकी सारे संसाधनों पर आरक्षण दिया जाए लेकिन एक आरक्षण हमारे कहने से वोट पर भी दिया जाए यदि सवर्ण 10000 वोट पाकर जीते तो वह आरक्षण वाले कम से कम 70000 वोट पाए  तब चुनाव जीते हैं।  उन्होंने कहा कि जिस भी किसी के 10 लाख से ऊपर की आमदनी है उसको आरक्षण सूची से बाहर कर के आर्थिक आधार पर आरक्षण दे दिया जाए हम लोगों का कोई विरोध नहीं होगा उन्होंने कहा कि अगर कोई या भ्रम फैलाता है कि करणी सेना केवल राजपूतों के लिए बनी है तो यह उसकी गलतफहमी है जबकि राजपूताना स्वाभिमान के साथ जीता है और सब का स्वाभिमान एक जैसा होता है अगर किसी भी समाज के किसी भी बहन बेटी के साथ कोई भी अत्याचार होता है चाहे वह हमारी ही समाज का क्यों ना हो अगर हमें पता चलता है तो हम उसके खिलाफ भी वही कार्यवाही करेंगे जो दूसरे समाज के लोग अगर हमारी बहन बेटी के साथ कोई भी स्वाभिमान से खिलवाड़ करते हैं तो उनके खिलाफ वहीं  कार्यवाही होती है।  
उक्त बातें आज सगड़ी तहसील के भटौली ब्राहिमपुर गांव में करणी सेना को संबोधित करते हुए उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू भैया ने कही सभा में सर्वप्रथम श्री रामचंद्र जी सीता जी लक्ष्मण जी वह महाराणा प्रताप के चित्रों व दीप प्रज्वलित करके माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उनके स्वागत में धीरज सिंह बेधड़क का लिखा हुआ गीत भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पूर्वांचल करणी सेना के अध्यक्ष देवदत्त सिंह श्रीनेत ने कहा कि स्वाभिमान के लिए गर्दन कटा सकते हैं गर्दन काट भी सकते हैं लेकिन झुका नहीं सकते कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्धनाथ शाही जी व मंच का संचालन रामवृक्ष सिंह ने किया।
 
और नया पुराने