Breaking News

डायरिया के प्रकोप से 8 लोग बीमार एक की मौत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

डायरिया के बढ़ते प्रकोप से पूरे गांव के लोग सहमे।

कांग्रेस नेता अजीत राय पहुंचकर दी सांत्वना, अजीत राय ने दी आर्थिक मदद।

एक ही परिवार में आठ लोग डायरिया की चपेट में।

आजमगढ़: सगड़ी तहसील में हरैया ब्लाक के मऊकुतुबपुर गांव में एक ही परिवार के 8 लोग डायरिया से बीमार चल रहे हैं।  जिसमें  आज सुबह एक की मौत हो गई।
मऊ कुतुबपुर गांव में डायरिया का प्रकोप भीषण रूप धारण कर रहा है। पिछले 1 महीने से इस परिवार के लोग बनकट स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। जिसमें शिवांगी 12 वर्ष पुत्री तोता की आज मौत हो गई और घर में माता गुड्डी, सत्यम नेहा शिवा महिमा और नेहा अभी भी बीमार चल रहे हैं।
 कांग्रेस पार्टी के हरैया ब्लाक उपाध्यक्ष नवनीत राय का चुकि पैतृक गांव है इसलिए उन्होंने सगड़ी प्रभारी अजीत राय ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद जायसवाल को तत्काल घटना की सूचना दिया। जिससे वह मौके पर पहुंचकर लोगों को सांत्वना दिए और कुछ आर्थिक सहायता भी दिए। डायरिया के बढ़ते प्रकोप से पूरे गांव के लोग सहमे हुए हैं। वहीं  सरकारी अस्पताल में कोई सुनवाई ना होने से लोग व्यथित भी हैं।

और नया पुराने