Breaking News

मेहनगर के हटवा व देवरिया मोड़ पर बदमाशों ने बाइक सवार को मारी गोली मचा हड़कम्प।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़:- मेंहनगर थाना के अंतर्गत हटवा के समीप देवरिया रोड़ पर आज लगभग 11:30  बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी और हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए । दिनदहाड़े चली गोली से हड़कम्प मच गया।
आपको बता बता दें कि आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के कटाई गांव निवासी हरेंद्र सरोज बाइक से जियासड़ गांव की ओर जा रहा था की हटवा गांव के देवरिया मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने हरेंद्र सरोज पुत्र स्वर्गीय धीरज सरोज उम्र 30 वर्ष को गोली मार दी ।गोली लगने से घायल व्यक्ति लहूलुहान होकर इधर घर पर तड़पड़ाने लगा वहां मौजूद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर थाना प्रभारी पंकज कुमार पांडे मैं हमराहियो के साथ पहुंचकर घायल व्यक्ति को जीप में बिठाकर मेंहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए जहां पर डॉक्टरों द्वारा इलाज कर बनारस के लिए रिफर कर दिया गया मौके पर जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह अपने कर्मचारियों के साथ पहुंचे और घायल व्यक्ति के परिजनों को  धनराशि देकर मदद की और थाना प्रभारी को मुजरिम को पकड़ कर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

तीन दिन से लापता नैनीहाल का शव मिला नाले मे मौके पर पहुंची पुलिस जांच मे जुटी।

आज़मगढ़:- फूलपुर सर्किल क्षेत्र के पवई थाना सहदुल्लाहपुर गांव का रहने वाला अक़दस 4 पुत्र गुलमेगाउस  सात तारीख से घर से गायब था घर वाले जब नही पाए तब साम को चार बजे पवई थाना में  मृतक के नाना  अब्दुल मन्नान द्वारा अपहरण की तहरीर दी गई और सात आठ की रात बारह बजकर इग्यारह मिनट पर मुकदमा लिखा गया ,पुलिस तो मुकदमा लिख तो ली लेकिन हल्के में समझकर सांत हो गई 
जब आज सुबह आठ बजे गांव के बच्चे स्कूल जा रहे थे तो  रास्ते  के बगल घर से कुछ ही दूरी पर  नाली में एक शव पड़ा देखा और शोर मचाया जब गांव के लोग जुटे तो देखा कि अक़दस का शव है ।अक़दस मूल निवासी गुलरा थाना खुटहन ,जौनपुर का निवासी है वह अपने ननिहाल सहदुल्लापुर में रहता था क्यो की इसकी माँ नसरा परवीन अपने माँ बाप की इकलौती औलाद है ,इस कारण यही अपने मायके रहती थी ,मृतक का पिता  दिल्ली रहकर तैयारी करता था,अपहरण की सूचना सुनकर वह भी आ गया था  । सूचना पाकर पवई पुलिस मौके पर पहुँच कर छान बीन कर रही है ,अभी तक कोई खुलासा नही है ।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

रेप पीड़िता ने थाने के सामने खाया जहर, हुई मौत, 5 अक्टूबर को हुई थी रेप की घटना, पुलिस समझौते का दवाब बना रही थी।

आज़मगढ़:- जनपद आजमगढ़ के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 54 वर्षीय महिला ने न्याय न मिलने से दु:खी होकर थाने के सामने जहर खाकर जान दे दी। उसके साथ 5 अक्टूबर को देर रात रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़िता लगातार न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा रही थी, न्याय न मिलने से आजिज होकर आज मेंहनाजपुर थाने के सामने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर जिले की पुलिस हॉफती नजर आई।
बताया गया कि घटना के रात में 112 पर सूचना देकर पुलिस बुलाया गया, दूसरे दिन थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का प्रार्थना-पत्र दिया गया था। लेकिन थाना के प्रभारी चुन्ना सिंह व दरोगा विनोद कुमार थाने में बैठाकर कई घंटे समझौते का दवाब बनाते रहे। आरोप है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक न तो आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया और न ही गिरफ्तार किया गया। मृतिका के पति ने बताया कि इंसाफ न मिलने से पत्नी आजिज होकर आज मेंहनाजपुर थाने के सामने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्थानीय अस्पताल से रिफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
 थाने के सामने जहर खाकर जान देने की घटना की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक व एसपी सिटी समेत फोर्स के साथ जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने जहर खाने की घटना से इंकार करते हुए कहा कि थाने के अंदर यह घटना नहीं हुई। मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की बात करते हुए बताया कि आरोपी अनिल सिंह पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। अभी अभियुक्त फरार है, टीमें लगा दी गई है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी चुन्ना सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

और नया पुराने