आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़:- फूलपुर सर्किल क्षेत्र के पवई थाना सहदुल्लाहपुर गांव का रहने वाला अक़दस 4 पुत्र गुलमेगाउस सात तारीख से घर से गायब था घर वाले जब नही पाए तब साम को चार बजे पवई थाना में मृतक के नाना अब्दुल मन्नान द्वारा अपहरण की तहरीर दी गई और सात आठ की रात बारह बजकर इग्यारह मिनट पर मुकदमा लिखा गया ,पुलिस तो मुकदमा लिख तो ली लेकिन हल्के में समझकर सांत हो गई
जब आज सुबह आठ बजे गांव के बच्चे स्कूल जा रहे थे तो रास्ते के बगल घर से कुछ ही दूरी पर नाली में एक शव पड़ा देखा और शोर मचाया जब गांव के लोग जुटे तो देखा कि अक़दस का शव है ।अक़दस मूल निवासी गुलरा थाना खुटहन ,जौनपुर का निवासी है वह अपने ननिहाल सहदुल्लापुर में रहता था क्यो की इसकी माँ नसरा परवीन अपने माँ बाप की इकलौती औलाद है ,इस कारण यही अपने मायके रहती थी ,मृतक का पिता दिल्ली रहकर तैयारी करता था,अपहरण की सूचना सुनकर वह भी आ गया था । सूचना पाकर पवई पुलिस मौके पर पहुँच कर छान बीन कर रही है ,अभी तक कोई खुलासा नही है ।