आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
बोली पार्टी की नीतियों को जन-जन पहुंचाने का करूंगी कार्य।
आजमगढ़: सगड़ी विधानसभा के ग्राम रामनगर कुकरौछी में मालती सिंह पत्नी राकेश कुमार सिंह के आवास पर अपना दल एस की सदस्यता समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम विजय पटेल व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय मुकुंद सिंह प्रदेश सचिव अपना दल एस रहे। अपना दल एस के संस्थापक डॉक्टर सोनेलाल पटेल के चित्र पर जिलाध्यक्ष श्याम विजय पटेल व मालती सिंह ने पुष्प अर्पित किया।
मुख्य अतिथि जय मुकुंद सिंह प्रदेश सचिव, व जिला अध्यक्ष श्याम विजय पटेल ने मालती सिंह को अपना दल एस की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम विजय पटेल ने कहा कि मालती सिंह को पार्टी में सदस्यता दिलाने के बाद पार्टी को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को और उसके साथ पार्टी से लोगों को जोड़ने का काम भी मालती सिंह करेंगी उन्होंने उम्मीद जताई पार्टी द्वारा दिए गए जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगी।
आगे उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर काम करने की बात कही उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जो भी निर्देश देगी हम लोग मजबूती के कार्य करने का काम करेंगे। 2022 के चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा अनुप्रिया पटेल द्वारा दिए गए निर्देशों को पालन करते हुए पार्टी की नीतियों को आम जन तक पहुंचाने के साथ ही पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया।

आपको बताते कि मालती सिंह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेती रही है। इसके अलावा विकासखंड हरैया के जेष्ठ ब्लाक प्रमुख भी रह चुकी हैं और कई बार ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि के रूप में काम भी कर चुकी है और वर्तमान में प्रधान प्रतिनिधि के रूप में समाज सेवा का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय मुकुंद सिंह प्रदेश सचिव, विशिष्ट अतिथि प्रदीप सिंह, विनोद साहनी सुनील सिंह, आमिर हाजमा ,प्रह्लाद मास्टर, लाल बिहारी पटेल ,सनातन पटेल प्रदेश सचिव, रामजी पटेल, जय सिंह ,राम जीत सिंह जिला महासचिव मऊ, दयाराम पटेल प्रदेश सचिव ,राम पूजन पटेल जिला अध्यक्ष किसान मंच, हरीश चंद पटेल पूर्व प्रत्याशी ,केशव पटेल जिला अध्यक्ष किसान मंच, रामजन्म सिंह पटेल, संजय पटेल, सुरेंद्र पटेल, अनु रूद्र सिंह पटेल, मुन्नीलाल पटेल ,राम विजय यादव, शंकर सिंह हसनपुर, गौतम साहनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे आए हुई सभी लोगों का कार्यक्रम के संयोजक राकेश सिंह ने आभार व्यक्त किया।