आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
बतौर मुख्य अतिथि राघवेंद्र यादव राष्ट्रीय महासचिव लोहिया वाहिनी रहे।
भाजपा पर जमकर बोला हमला, सैकड़ों सपाइयों ने 2022 को लेकर भारी हुंकार
भाजपा ने जनता को सिर्फ लूटने का काम किया है- राघवेंद्र यादव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के अमर सेनानी पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेखमौली करतारपुर के प्रांगण में समाजवादी पार्टी द्वारा बेरोजगार किसान मजदूर संवाद यात्रा के तहत एक जनसभा आयोजित की गई। जिसमें लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर हम लोग गांव गांव जाकर बूथ हस्तर पर चौपाल कर लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि किस तरह से भाजपा सरकार ने पिछले 5 सालों में लोगों को प्रताड़ित किया है। आज जनता परेशान है। और मन बना लिया है कि आने वाले 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा और भाजपा की सरकार को उखाड़ कर फेंक दिया जाएगा। भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा चलाई गई योजनाएं आज भी लोगों के काम आ रही है उन्होंने कहा कि डायल हंड्रेड और एंबुलेंस की सेवा इसका जीता जागता उदाहरण है। भाजपा ने तो सिर्फ लोगों को लूटने का काम किया है।
वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे महेंद्र चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार ने हम पिछड़ों के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है। आज 2 वर्षों से विद्यालय बंद है जिससे हमारे बच्चे अशिक्षित हो रहे हैं और उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। पिछड़ों के साथ सरकार ने हमेशा छल करने का काम किया है।
वह हमें सिर्फ वोट बैंक समझते हैं और गुमराह करके हमारे वोटों को लेकर अपनी सरकार बनाते हैं लेकिन हम पिछड़ों के लिए सरकार ने आज तक कुछ भी नहीं किया जो कुछ भी किया हम लोगों के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया।
वह हमें सिर्फ वोट बैंक समझते हैं और गुमराह करके हमारे वोटों को लेकर अपनी सरकार बनाते हैं लेकिन हम पिछड़ों के लिए सरकार ने आज तक कुछ भी नहीं किया जो कुछ भी किया हम लोगों के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम को सगड़ी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे जय राम सिंह पटेल, श्याम देव चौहान, सूर्यनाथ यादव, अमर सिंह, श्यामदेव चौहान, दुर्ग विजय राम, बालचंद कुशवाहा, सुरेश निषाद, बहादुर निषाद, श्याम बिहारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी सभा को संबोधित किया। वहीं हरिकेश विश्कर्मा सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष अखिल भारतीय शिल्पकार महासभा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस के साथ सगड़ी विधानसभा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कमेटी का गठन भी किया गया और सदस्यों को मनोनीत पत्र देकर सम्मानित किया। वही सूर्यनारायण यादव को समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया तो वही सौरभ यादव सन्नी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। जिनका स्वागत चन्द्रशेखर यादव विधानसभा अध्यक्ष सगड़ी द्वारा किया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सगड़ी शिव सागर यादव व संचालन हंसराज चौहान प्रदेश सचिव मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड ने किया। वही कार्यक्रम के आयोजक पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष चंद्र शेखर यादव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए वहां मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।