Breaking News

रामलीला समिति अठनारू द्वारा शुरू की गई पारंपरिक रामलीला।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

लगभग 25 वर्षों से प्रतिवर्ष हो रही है रामलीला।

गांव के लोग श्रद्धा और सहयोग के साथ आयोजित करते हैं रामलीला।

दर्शकों की रही भीड़, महिलाओं ने भी राम लीला का लिया आनंद।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामलीला समिति अठनारू द्वारा पारंपरिक तरीके से रामलीला की शुरुआत की गई। रामलीला का शुभारंभ अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता मनीष मिश्रा ने फीता काटकर किया । रामलीला का शुभारंभ सर्वप्रथम आरती के बाद किया गया जिसमें नारद मोह का सजीव चित्रण बहुत ही दार्शनिक तरीके से दिखाया गया। जिसका सभी लोगों ने आनंद लिया। कलाकारों ने नारद मोह की लीला का सुंदर मंचन किया नारद ने भगवान विष्णु को श्राप दिया। 
इस दौरान रामलीला समिति के प्रबंधक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि रामलीला हमारी परंपरा से जुड़ी कला है। इसे नई पीढ़ी भगवान राम के आदर्शों के बारे में सीखती है। उन्होंने युवाओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। इस दौरान दिखाया गया कि देव ऋषि नारद को अपने ज्ञान और भक्ति का घमंड हो जाता है। इसे दूर करने के लिए भगवान विष्णु ने उनकी परीक्षा ली। नारद अपनी तपस्या में लीन थे, उन्हें निरंतर तपस्या में लीन देखकर राजा इंद्र को चिंता होने लगी और उन्होंने अनेक प्रयत्न किए ताकि देव ऋषि नारद की तपस्या भंग की जा सके। मगर राजा इंद्र की एक नहीं चली और उन्होंने देव ऋषि नारद के समक्ष हाथ जोड़ दिया। इस घटनाक्रम से देवर्षि नारद के मन में अहंकार ने जन्म ले लिया। भगवान विष्णु जानते थे कि नारद उनके परम भक्त हैं मगर उनमें अहम का भाव आ गया है। 
आपको बता दें यह रामलीला लगभग 25 वर्षों से कराई जा रही है जिसमें गांव के लोग श्रद्धा और सहयोग के साथ भाग लेते हैं जिसमें दर्शकों की काफी भीड़ होती है खासतौर से महिलाएं रामलीला का देखने जरूर आते हैं।
वही ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने रामलीला समिति कलाकारों को बेहतर मंचन के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए गांव के सभी दर्शकों से अपील किया कि आप लोग रामलीला को सफल बनाएं।
रामलीला समिति में प्रमुख रूप से अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जगपति साहनी, प्रबंधक नरसिंह यादव, उपाध्यक्ष धीरज राजभर, संयोजक हेमंत तिवारी, सलाहकार श्रवण कुमार तिवारी, संचालक श्री नारायण साहनी, निरीक्षण एवं देखरेख मंत्री अमित साहनी, अंगद सैनी तथा सभी अभिनय कलाकार आदि लोग रहे। संगीतकार राम लखन साहनी है, महामंत्री सुरेश साहनी, मंत्री झिनकु राजभर, संगठन मंत्री दुगराज राजभर, प्रचार मंत्री लालमनी सोनकर, सहयोग शंभू साहनी आदि लोग रामलीला को सफल बनाने में पूरी तन्मयता के साथ लगे रहे। 

और नया पुराने