Breaking News

विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के भेजे गये प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 28 अक्टूबर-- उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद में अवस्थित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 343-अतरौलिया, 344-गोपालपुर, 345-सगड़ी, 346-मुबारकुपर, 347-आजमगढ़, 348-निजामाबाद, 349-फूलपुर पवई, 350-दीदारगंज, 351-लालगंज (अ0जा0) एवं 352 मेंहनगर (अ0जा0) के मतदेय स्थलों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 मतदाताओं के आधार पर पर सम्भाजन के उपरान्त राजनैतिक दलों से विचार-विमर्श कर मतदेय स्थलों का सम्भाजन प्रस्ताव अनुमोदन हेतु भेजा गया था। 
उन्होने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के उपरोक्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के भेजे गये प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है।

और नया पुराने