Breaking News

बहुजन समाज पार्टी की मंडलीय कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: बहुजन समाज पार्टी की आजमगढ़ मंण्डल की मंडलीय कार्यकर्ता बैठक शकुंतला मैरिज हॉल करतालपुर बाईपास में आयोजित की गई। इस कार्यकर्ता मंण्डलीय बैठक के मुख्य अतिथि डॉ अशोक सिद्धार्थ राष्ट्रीय महासचिव बसपा ने जहां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार अन्य मुद्दों पर जमकर केंद्र व प्रदेश कि भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा वहीं पर सपा कांग्रेस को भी नहीं छोड़ा कहा कि सपा में गुंडाराज कायम था रोज हत्याएं लूट रेप गैंगरेप होते थे गरीबों शोषित समाज पर अत्याचार होता था।
झूठ बोलकर सरकार में आए थे लेकिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ में सबको पीछे छोड़ दिए।  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते यह कहा कि अभी से आप लोग बुथों पर वोट बढ़ाने के लिए लग जाइए। बूथ अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। इसलिए हम बूथ जीतेंगे सेक्टर जीतेंगे विधानसभा जीतेंगे तब जाकर बहन जी को मुख्यमंत्री बनाएंगे। 
कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर उत्तराखंड पश्चिमी उत्तर प्रदेश आजमगढ़ वाराणसी के मंडल प्रभारी समसुद्दीन राइन आदि लोगों ने कार्यकर्ताओं को 2022 में अभी से बूथ से लेकर विधानसभा तक लगने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की तर्ज पर काम करने के लिए कहा।
इस मौके पर प्रभारी प्रत्याशी शंकर यादव सगड़ी विधानसभा, अश्वनी कुमार, संगीता आजाद, सुशील कुमार, मदन कुमार, हरीश चंद्र गौतम, विजय चौहान अध्यक्ष, अरविंद कुमार गौतम जिला महासचिव, जितेंद्र पासवान प्रधान, पूर्व प्रधान अंगद यादव, अनिल कुमार मोर्या, विजय प्रताप यादव, राजकुमार यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, जनार्दन राम, महा प्रधान रामबृक्ष गौतम महा प्रधान प्रसाद आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।

और नया पुराने