Breaking News

देवापार व तुरकौली में एसएमएस मशीन न लगाकर कटाई कर रही दो हार्वेस्टर पकड़ कर थाने को की गई सुपुर्द।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवापार व तुरकौली गांव में धान की फसल की कटाई करते समय पराली प्रबंधन को लेकर एस एम एस मशीन ना लगाने पर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के निर्देश पर सगड़ी नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा व कृषि अधिकारी अनिल कुमार  दो हार्वेस्टर मशीनों को पकड़कर जीयनपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार तुरकौली व देवापार ग्राम सभा में धान की फसल की कटाई करते समय बुधवार दिन में 2:00 बजे पराली प्रबंधन को लेकर हार्वेस्टर  में एस एम एस मशीन नहीं लगाई गई थी वही हार्वेस्टर में जीपीएस लगा हुआ था जिसकी सूचना पर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने सगड़ी के नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा और कृषि अधिकारी अजमतगढ़ अनिल कुमार को मौके पर भेजा जहां धान की फसल कटाई करते समय दो मशीनों को सीज कर दिया गया जिसमें एक हार्वेस्टर नसीरपुर निवासी सदरे आलम व दूसरी हार्वेस्टर बास गांव निवासी भानु प्रताप राय की थी दोनों मालिकों को सूचित कर दिया गया वहीं दोनों मशीनों को जीयनपुर थाने को सुपुर्द किया गया।  पराली प्रबंधन को लेकर शासन के निर्देश पर सगड़ी तहसील में तहसील प्रशासन की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं पूर्व में पराली प्रबंधन को लेकर सगड़ी तहसील पर हार्वेस्टर मालिक संघ ने एस एम एस मशीन न लगाने को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था।

और नया पुराने