आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 02 नवम्बर-- युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में 02 दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत दिनांक 02 नवम्बर, 2021 को एथलेटिक्स, भारोत्तोलन एवं वालीबाल की प्रतियोगिता स्व0 सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रह्मस्थान आजमगढ़ में आयोजित की गयी। जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आजमगढ़ ए0के0 पाण्डेय द्वारा गुब्बारों को उड़ाकर किया। जनपद स्तरीय ग्रमाण खेलकूद प्रतियोगिता में 22 विकास खण्डों के एथलेटिक्स, भारोत्तोलन एवं वालीबाल के खिलाड़ी प्रतिभाग किये।
जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह ने जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में बताते हुए मुख्य अतिथि एवं आये हुए खिलाड़ियों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा। 100 मी0 दौड़ पुरूष-गौरव कमार यादव कोयलसा प्रथम, अयोध्या महराजगंज द्वितीय, राजन यादव अहरौला तृतीय, 200 मी0 दौड़ पुरूष-राजन यादव अहरौला प्रथम, अयोध्या महराजगंज द्वितीय, बादल तृतीय, 800 मी0 दौड़ पुरूष-अमित पटेल कोयलसा प्रथम, महेश यादव मिर्जापुर द्वितीय, युवराज सरोज मेहनगर तृतीय 1500 मी0 दौड़ पुरूष-प्रवीन मेहनगर प्रथम, अमित मिर्जापुर द्वितीय, विक्की तरवां तृतीय 3000 मी0 दौड़ पुरूष-विक्की तरवां प्रथम, आनन्द गौड़ हरैया द्वितीय, रितेश रानीकीसराय तृतीय 100 मी0 दौड़ महिला-सकीना बानों कोयलसा प्रथम, दीपमाला अजमतगढ़ द्वितीय, सपना पासवान तृतीय 800 मी0 दौड़ महिला-किरन वर्मा कोयलसा प्रथम, मुस्कान बानों कोयलसा द्वितीय, प्रतिभा अहरौला तृतीय, 3000 मी0 दौड़ महिला-किरन कोयलसा प्रथम, चांदनी पल्हनी द्वितीय, भारोत्तोलन पुरूष 56 किग्रा-रामानुज प्रथम, विपुल क्ष्तिय, नीरज तृतीय, 62 किग्रा0-विजय प्रथम, 69 किग्रा0-निखिल कुमार प्रथम, निगम द्वितीय, 77 किग्रा0-अनुराग प्रथम, भारोत्तोलन महिला 48 किग्रा0-हर्षिता प्रथम, प्रीती यादव द्वितीय, पूजा यादव तृतीय, 53 किग्रा0-चांदनी प्रथम, राजनन्दिनी द्वितीय, अन्जू तृतीय, 58 किग्रा0-प्रिया चौहान प्रथम, 63 किग्रा0-आंचल यादव वालीबाल पुरूष-रानीकीसराय प्रथम, अतरौलिया द्वितीय वालीबाल महिला-अजमतगढ़ प्रथम, कोयलसा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपक्रीड़ा अधिकारी राजनरायन प्रसाद, उपदुग्धशाला विकास अधिकारी सुधाकर प्रसाद, पूर्व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भृगुनाथ सिंह, अमरनाथ सिंह, भैयालाल पहलवान, राजेश सिंह, भोला सिंह, सतीश सिंह, जिम्नास्टिक सचिव मंगल प्रसाद, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जगदीश प्रसाद यादव, सुरेन्द्र, माताप्रसाद यादव, उमेश कुमार, रोहित कुमार यादव, शशिशेखर राय, देवेश मिश्र, अखिलेश्वर मौर्य, अनीश मौर्य, आस्था सिंह आदि उपस्थित रहें।


