Breaking News

आज तक आजमगढ़ में जो हुआ, वह अब नहीं होगा, अब वह होगा जो कभी नहीं हुआ- विवेक ठाकुर (राज्यसभा सांसद)


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

2022 विधानसभा चुनाव को लेकर दिया विजय का मंत्र।

आज़मगढ़: आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया है। वही आज सगड़ी विधानसभा के श्री केएन सिंह महिला पीजी कॉलेज जीयनपुर में राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी विवेक ठाकुर ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की और विजय का मंत्र दिया। जिसमें जीयनपुर मंडल और आजमगढ़ मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी को चुनाव की तैयारियों में अभी से जुड़ जाना होगा कार्यकर्ता बूथ स्तर से लगकर मजबूती के साथ काम करना अभी से शुरू कर दें उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनानी है। सभी कार्यकर्ताओं को एक-एक वोट के लिए मेहनत करनी होगी। जिनका वोटर लिस्ट में नाम नहीं है। उनका वोटर लिस्ट में नाम डलवा कर हर हाल में अपने वोटों को अधिक से अधिक डलवाना होगा। उन्होंने आजमगढ़ की चर्चा करते हुए कहा कि आज तक आजमगढ़ में जो हुआ वह अब नहीं होगा अब वह होगा जो कभी नहीं हुआ है और आजमगढ़ के सभी विधानसभाओं में कमल खिलेगा और मैं इसीलिए आजमगढ़ और मऊ को लेकर गंभीरता से कार्य कर रहा हूं। वहीं महिला सभासद ज्योति मिश्रा के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने भोजन भी किया। इस दौरान सभी आगंतुकों का आभार ज्ञानेंद्र मिश्रा (निकाय प्रकोष्ठ सह प्रभारी) व्यक्त ने किया।
इस मौके ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा, अरविंद जायसवाल, सच्चिदानंद सिंह, घनश्याम पटेल, दिवाकर सिंह, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, शिव गोपाल जायसवाल, संतोष जायसवाल आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और नया पुराने