Breaking News

कांग्रेस नेत्री राना खातून ने निकाली पदयात्रा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कांग्रेस की नीतियों से लोगों को कराया अवगत।

2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील।

प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा पत्र को लोगों के बीच किया वितरित।

आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा के भदौरा मोड़ पर कांग्रेसी नेत्री राना खातून ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग पदयात्रा निकालकर लोगों से मुलाकात की और कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराते हुए वर्तमान की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
राना खातून ने कहा कि आज प्रदेश में महंगाई चरम पर है। जनता परेशान है, हर जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है, और सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि हमारी नेता प्रियंका गांधी ने आम जनता से प्रतिज्ञा की है कि 2022 में के विधानसभा चुनाव में यदि हमारी सरकार बनी तो हम इसका लाभ आम जनमानस को देंगे। उन्होंने बताया कि किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा।
2500 में गेंहू धान लिया जाएगा, 400 रुपए में गन्ना किसान देगा। सभी का बिजली बिल हाफ होगा, कोरोना काल में जो भी बकाया बिल है उसको माफ कर दिया जाएगा।
करोना से पीड़ित परिवारों को 25000 की मदद भी दी जाएगी। इसके साथ-साथ 20 लाख बेरोजगारों को सरकारी रोजगार और संविदा कर्मियों और ठेका कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए प्रियंका गांधी ने किसी भी बीमारी के हो जाने पर 10 लाख का इलाज मुक्त कराने की बात कही है।

और नया पुराने