Breaking News

कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण कराये जाने हेतु लगेगा शिविर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 23 नवम्बर-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत जनपद में ब्लाक स्तर पर कैम्प के माध्यम से चिन्हित दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन एवं दृष्टिहीन छड़ी आदि उपकरणों का वितरण, जनपद में कोविड-19 महामारी से बचाव के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाना है।
उक्त के क्रम में चिन्हित समस्त पात्र दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन एवं दृष्टिहीन छड़ी आदि उपकरणों का वितरण किये जाने हेतु 30 नवम्बर को विकास खण्ड परिसर अजमतगढ़, 03 दिसम्बर को जिला चिकित्सालय सदर (डीडीआरसी), 06 दिसम्बर को मिर्जापुर विकास खण्ड परिसर, 09 दिसम्बर को अहिरौला विकास खण्ड परिसर तथा 14 दिसम्बर 2021 को ठेकमा विकास खण्ड परिसर में 11ः00 बजे से 3ः00 बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेगा।
उक्त तिथि में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण कराये जाने हेतु उपरोक्त विकास खण्डों से संबंधित खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

और नया पुराने