Breaking News

व्यापारियों को जीएसटी में पंजीयन कराने का निर्देश दिये गये हैं।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 12 नवम्बर-- डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर एके बनर्जी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा व्यापारियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से अधिकाधिक व्यापारियों को जीएसटी में पंजीयन कराने का निर्देश दिये गये हैं, जिसके अनुपालन में दिनांक 08 नवम्बर 2021 से वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों द्वारा पंजीयन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा जनपद आजमगढ़ के विभिन्न कस्बों में जा कर विभिन्न गोष्ठी के माध्यम से जीएसटी पंजीयन के लाभों एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के लाभों से अवगत कराया गया तथा पंजीयन योग्य अपंजीकृत व्यापारियों को पंजीयन कराय जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। 
डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर द्वारा बताया गया कि अगर कोई भी व्यापारी जीएसटी में पंजीयन लेना चाहता है तो “वाणिज्य कर विभाग राहुल नगर मडया आजमगढ़“ में हेल्पडेस्क पर अपने समस्त प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होकर निःशुक्ल पंजीयन करा सकते हैं। इसी क्रम में डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर, बृजेन्द्र कुमार बैस असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर, विजय कुमार असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर, ओमप्रकाश शुक्ला वाणिज्य कर अधिकारी द्वारा विभिन्न कस्बों में जाकर 11 गोष्ठियां आयोजित की जा चुकी हैं।

और नया पुराने