आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
नौजवानों जागो, अपने हक अधिकार की लड़ाई के लिए तैयार हो जाओ, और गांव सरकार लागू कराओ- बेचू यादव
आजमगढ़: जिले के सगड़ी तहसील के सुखमदत्त नगर गांव में अन्याय शोषण भ्रष्टाचार विरोधी संगठन भारत परिषद द्वारा गांव सरकार का कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिला मंडल व पूर्वांचल के नौजवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बैजनाथ राम वास्तिक व संचालन राजेश यादव ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत परिषद संगठन के प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने कहा कि गांव की गुलामी तोड़ने के लिए आज नौजवानों को आगे आना होगा। जब तब देश में नौजवानों किसानों ने अंगड़ाई ली तब तब देश में व्यवस्था परिवर्तन हुआ है। संविधान के अनुच्छेद 243 (6) में गांव सरकार को 29 विभाग दिया गया है। लेकिन देश की आजादी के 75 साल बाद भी मात्र केंद्र व प्रदेश की सरकार चल रही है और हम गांव वालों के लिए संविधान ने जो गांव सरकार की व्यवस्था दी है, उसको सरकार अपने कब्जे में लेकर गांव को गुलाम बनाई हुई है। जिसमें सबसे बड़ी बाधा पंचायती राज एक्ट की धारा 15 बनी हुई है। धारा 15 में व्यवस्था दी गई है कि जिस प्रकार से जैसे चाहे राज्य सरकार निर्देश करेगी। वैसे ही ग्राम पंचायतों को मानना होगा। यही सबसे बड़ी गुलामी हम गांव वालों को राज्य सरकार का 75 साल से झेलते आ रहे हैं।
बेचू यादव ने नौजवानों का आवाहन करते हुए कहा कि नौजवानों जागो और अपने हक अधिकार की लड़ाई के लिए तैयार हो जाओ, जब संविधान ने ग्राम पंचायतों को स्वतंत्र इकाई मानकर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार जैसी गांव सरकार की व्यवस्था दी है, तो संविधान का 73 वा संशोधन कर धारा 15 क्यों बढ़ाया गया। धारा 15 समाप्त हो और गांव सरकार लागू करने की सरकार से मांग किया।
वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नौजवानों व क्षेत्रवासियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारत परिषद संगठन के क्रांतिकारी साथी हमेशा अन्याय शोषण व भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ते हैं चले आ रहे हैं, हमारे लिए यह खुशी की बात है। मेरे लिए कोई सहयोग हो तो संगठन के साथ हम हमेशा खड़ा रहूँगा।
श्री मिश्रा ने अपने ब्लाक प्रमुख कार्यकाल के मात्र 3 महीने की उपलब्धि में बताया कि पूरे अजमतगढ़ ब्लॉक के हर गांव में सीसी रोड व नाली खड़ंजा का कार्य आप जिस गांव में जाएंगे वहां कहीं न कहीं बनता हुआ नजर आएगा। हमारा उद्देश्य अपने विकास खण्ड को विकास में सबसे अग्रणी करना है। उन्होंने जनता से अपील किया कि बिना किसी भेदभाव के साथ अपनी समस्या मुझसे कह सकते हैं, मैं यथासंभव आप सभी की मदद के लिए तैयार रहूंगा।
इस दौरान भारत परिषद संगठन के जिलाध्यक्ष व सेठाकोली प्रधान उमेश यादव ने गांव सरकार पर चर्चा करते हुए कहा कि आज पूरा सिस्टम ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। कोई इंसान कितना भी ईमानदारी से काम करना चाहे। लेकिन सिस्टम उसे करप्ट बना ही देता है। उन्होंने बताया कि आज गांव के विकास के लिए जो भी धन आता है उसमें नीचे से लेकर ऊपर तक सभी को कमीशन देना पड़ता है और जो भी कमीशन नहीं देता है। उसके काम को रोक दिया जाता है। और उसे परेशान किया जाता है। जब नीचे से लेकर ऊपर तक सभी करप्ट है, तो आखिर हम शिकायत किससे करें। लेकिन गांव सरकार बनने के बाद यह भ्रष्टाचार बिल्कुल खत्म हो जाएगा।
अंत में भारत परिषद के प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख की निर्विरोध जीत को ऐतिहासिक जीत बताते हुए भारत परिषद संगठन की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रमुख प्रतिनिधि को भेंट किया और कहा कि इस ब्लॉक में ना तो गुंडागर्दी हुई और ना किसी सदस्य पर प्रशासनिक दबाव बनाया गया। इनके अच्छे व्यक्तित्व को देखकर हर पार्टियों ने समर्थन कर निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चयनित किया। इस जीत का भारत परिषद भी सम्मान करता है।
कार्यक्रम में मनोनीत किए गए पदाधिकारियों में डॉ अशोक चौहान पूर्वांचल प्रभारी, विजय नारायण यादव मंडल अध्यक्ष, धनंजय चौबे मंडल अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, सुभाष महादेव युवा मंडल अध्यक्ष, बैजनाथ राव वास्तिक पूर्वांचल मीडिया प्रभारी, सरफुद्दीन अंसारी मंडल मीडिया प्रभारी, राजू यादव युवा ब्लॉक अध्यक्ष हरैया, सदानंद यादव पूर्वांचल महासचिव, संजय यादव मंडल सचिव, मोनू यादव पूर्वांचल उपाध्यक्ष, इस दौरान मुंशी चौहान, फिरोज अहमद, हीरा यादव, नन्नू यादव, सतीश चंद्र चौहान, उमेश यादव, गोविंदा राजभर, सुनील राजभर, रामप्रीत विश्वकर्मा आदि सैकड़ों लोग रहे।