Breaking News

लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के सम्बन्ध में जिला संचालन समिति की बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 23 नवम्बर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अन्तर्गत 15 लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के सम्बन्ध में जिला संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
जिला संचालन समिति द्वारा उक्त 15 लम्बित प्रकरणों में से 14 प्रकरणों को स्वीकृत करते हुए 01 प्रकरण को अस्वीकृत किया गया। उक्त स्वीकृत 14 प्रकरणों में से 03 प्रकरणों की क्षतिपूर्ति का भुगतान जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने शेष 11 प्रकरणों के क्षतिपूर्ति का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किये जाने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अन्तर्गत लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के लिए जिला संचालन समिति की बैठक प्रत्येक माह में 02 बार कराना सुनिश्चित करें एवं बैठक में केस समरी के साथ उपस्थित रहें।
इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुश्री अनीता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, एसीएमओ डॉ0 एके सिंह, प्राजीक्यूशन आफिसर राम कुबेर, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, एडीआई एनआईसी चंदन यादव, डॉ0 पद्मावती गौतम राजकीय मेडिकल कालेज आजमगढ़, एलडीएम यूबीआई, मुख्य कोषाधिकारी एवं स्वयं सेवा संस्थान आली आजमगढ़ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


और नया पुराने