Breaking News

मण्डलायुक्त, डीआईजी, डीएम व एसपी ने राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 09 नवम्बर-- दिनांक 13 नवम्बर को राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीआईजी अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा संयुक्त रुप से आजमबाद के यशपालपुर गांव का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि पांडाल एवं रोड के संपूर्ण कार्य को हर हाल में 11 नवंबर तक पूरा कर लिया जाए। 
जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि जनपद में मा0 गृहमंत्री, भारत सरकार, अमित शाह जी द्वारा राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम 13 नवम्बर को प्रस्तावित है। पूरे विश्वविद्यालय का निर्माण 50 एकड़ में होने वाला है, इसके लिए पूरी जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है और पूरी जमीन विश्वविद्यालय के नाम दर्ज की जा चुकी है। उन्होने कहा कि शिलान्यास होते ही फेज-1 पर कार्य शुरू हो जायेगा, इसके बाद फेज-2 पर कार्य किया जायेगा। उन्होने बताया कि फेज-1 लगभग 100 करोड़ का प्रोजेक्ट है, जिसमें एकेडमिक ब्लाक और हास्टल बनाये जायेंगे और फेज-2 में रेसिडेन्सियल काम्प्लेक्स बनाये जायेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि विश्वविद्यालय को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होने कहा कि राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। इस कार्यक्रम में लगभग 1 लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से अधिक से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि 13 नवम्बर को मा0 गृह मंत्री जी द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियॉ की जा चुकी हैं, पुलिस बल की तैनाती बिन्दुवार की गयी है। शिलान्यास कार्यक्रम स्थल के पूरे एरिया को 18 जोन में बांटा गया है। अन्य जनपदों से भी सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की व्यवस्था हेतु मांग की गयी है। उन्होने बताया कि पार्किंग हेतु भी पुलिस बल की अलग से ड्यूटी लगायी जायेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उपस्थित रहे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

बिना एसएमएस लगाये हार्वेस्टर से कटाई एवं फसल अपशिष्ट जलाये जाने पर दोषी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही।

आजमगढ़ 09 नवम्बर-- मा0राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा दिये गये निर्देशों का उल्लंघन कर फसल अवशेष जलाये जाने की घटना कारित किये जाने के कारण आज धरभरन चौहान पूत्र- लूरखु चौहान ,ग्राम समेंदा तहसील-सदर जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी सदर तथा उप कृषि निदेशक संगम सिंह द्वारा कार्यवाही की गयी। दोषी कृषक से नियमानुसार अर्थदण्ड वसूली हेतु उप जिलाधिकारी सदर द्वारा वसूली आदेश पारित कर दिया गया है। प्रकरण में पर्यवेक्षणीय दायित्वों में शिथिलता पाये जाने पर राजस्व लेखपाल पौहारी सिंह एवं कृषि विभाग कार्मिक सुशील कुमार यादव ए0टी0एम0 के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जा रही है तथा साथ ही कम्बाईन हार्वेस्टर मालिक के विरूद्व सम्बन्धित थाना प्रभारी द्वारा मुकदमा पंजीकृत किये जाने की कार्यवाही की जा रही हैं।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि बिना एस0एम0एस0 लगाये हार्वेस्टर से कटाई एवं फसल अपशिष्ट जलाये जाने की घटना प्रकाश में आने पर दोषी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। उनके द्वारा बताया गया कि मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन के निर्देशों के अनुसार दोषी पाये जाने पर कृषि भूमि का क्षेत्रफल दो एकड़ से कम होने की दशा में रू0-2500 प्रति घटना, कृषि भूमि का क्षेत्रफल दो एकड़ से अधिक किन्तु पाँच एकड़ तक होने की दशा में रू0-5000 प्रति घटना, कृषि भूमि का क्षेत्रफल पाँच एकड़ से अधिक होने की दशा में रू0-15000 प्रति घटना अर्थदण्ड आरोपित किया जायेगा तथा राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम की धारा-24 के अन्तर्गत क्षतिपूर्ति की वसूली के सम्बन्ध में कार्यवाही की जायेगी। 
इसी के साथ जिलाधिकारी द्वारा सभी उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो भी कम्बाईन हार्वेस्टर बेगर एस0एम0एस0 के कटाई करते पाये जाये तो तत्काल सीज की कार्यवाही की जाये तथा साथ ही राजस्व विभाग के लेखपाल एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे निरन्तर अपने कार्यक्षेत्र में भ्रमणशील रहे और कृषको को फसल अवशेष प्रबन्धन की समुचित जानकारी देय यदि इसके बावजूद भी किसी कृषक द्वारा फसल अवशेष जलाये जाने कि धटना प्रकाश में आती है तो सम्बन्धित के विरूद्व उसी दिन नियमानुसार वसूली/अर्थदण्ड की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। 
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी कृषको एवं ग्राम प्रधान/जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि फसल अवशेष कदापि न जलाये/वरन इसका उचित प्रबन्धन कर खेत की मिट्टी में मिलाते हुउ उर्वरता को बढाये तथा पर्यावरण को स्वस्थ रखने में सहयोग प्रदान करें।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पूर्ण कराया जाय, पात्र आवेदनों को विद्यालय लागिन से तत्काल अग्रसारित करना सुनिश्चित करें।

आजमगढ़ 09 नवम्बर-- जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ में संचालित समस्त पूर्वदशम एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्रों द्वारा किये गये आनलाईन आवेदन का संस्था द्वारा अग्रसारण करने की गति अत्यन्त धीमी है। 
उन्होने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं से अपेक्षा किया है कि छात्रवृत्ति समय सारणी में निर्धारित तिथि से पूर्व समस्त अध्ययनरत छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति आवेदन पूर्ण कराया जाय तथा पात्र आवेदनों को विद्यालय लागिन से तत्काल अग्रसारित करना सुनिश्चित करें, जिससे छात्रों को ससमय छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त हो। यदि किसी पात्र छात्र का आवेदन शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित नहीं होता है तो सम्बन्धित संस्था स्वयं उत्तरदायी होगी। 

और नया पुराने