Breaking News

गृह मंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह
 
कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील।

आज़मगढ़: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर की गई तैयारियों के संबंध में जीयनपुर मंडल की आज एक समीक्षा बैठक सगड़ी तहसील क्षेत्र के चंगईपुर स्थित एक निजी विद्यालय पर की गई। जिसमें कार्यकर्ता किस तरह आजमगढ़ पहुंचेंगे और ले जाने ले आने की व्यवस्था कैसी रहेगी। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को कैसे कार्यक्रम में पहुंचाया जाए। इसके अलावा ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में गृह मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने के लिए हो रही दिक्कतों के संबंध में भी चर्चा की गई। 
वही सगड़ी विधानसभा प्रभारी पिछड़ा मोर्चा विनोद राजभर ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता गृह मंत्री के आगमन को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं और उन्हें सुनने के लिए उत्सुक हैं कार्यकर्ता पूरे जी जान से उनके आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। आजमगढ़ को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है जो आजमगढ़ के विकास के लिए अपना अमूल्य योगदान होगा।
इस मौके पर घनश्याम पटेल, मनीष मिश्रा, नागेंद्र पटेल, विजय पटेल, अरविंद श्रीवास्तव, सन्दीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने