Breaking News

अनुप्रिया पटेल का सगड़ी विधानसभा में 12 दिसम्बर को आगमन, मालती सिंह ने की अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की अपील।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

12 दिसंबर 2021 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का आगमन, अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की अपील- मालती सिंह (पूर्व ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख)

आज़मगढ़: अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अनुप्रिया पटेल का आगमन 12 दिसम्बर 2021 को सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के रामनगर कुकरौछि इंटर कॉलेज के मैदान में 11 बजे होना है। जिसमें वह विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगी। वही कार्यकर्ताओं संग बैठक कर 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा भी करेंगी। जनसभा के दौरान वह सगड़ी की जनता से मालती सिंह को मजबूत करने के लिए अपील भी कर सकती हैं।
इस कार्यक्रम को लेकर पूर्व ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख मालती सिंह ने बताया कि 12 दिसंबर 2021 को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का आगमन सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के इंटर कॉलेज रामनगर के मैदान में दिन में 11:00 बजे होने जा रहा है। जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगी। उन्होंने जनता से अपील किया कि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को सुनें। 
आपको बता दें की 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सगड़ी विधानसभा से मालती सिंह चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटी हुई है। और लगातार आम जनता से जन संपर्क बनाए हुए हैं। इस दौरान मालती सिंह ने पार्टी की सदस्यता लेने के बाद पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया और सैकड़ों लोगों को पार्टी से जोड़ा। इसके साथ ही पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करती रही। अब आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन कर सकती है। जिसमें गठबंधन के बाद आजमगढ़ में कितनी सीटें मिलेंगी और सगड़ी की सीट से भाजपा लड़ेगी या अपना दल एस यह तो समय के गर्त में है लेकिन सगड़ी विधानसभा में आम जनता के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का आगमन सगड़ी की सियासत को गर्म कर दिया है।

और नया पुराने