Breaking News

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी तेज, जनसभा स्थल पर तैयारी शुरू, 6 दिसम्बर को आएंगे सीएम


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

कई परियोजना का करेंगे शिलान्यास, विशाल जनसभा को करेंगे सम्बोधित

सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम।

आज़मगढ़: 6 सितंबर को यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आगमन सगड़ी तहसील मुख्यालय के जूनियर हाई स्कूल जीयनपुर के प्रांगण में होने वाला है जिसको लेकर जनसभा स्थल पर तैयारियां जोरों पर चल रही है पूरे परिसर की साफ-सफाई के साथ रंग रोगन का भी कार्य किया जा रहा है तथा जनसभा स्थल को वाटर प्रूफ बनाने के लिए पंडाल का निर्माण किया जा रहा है इसके अलावा सफाई कर्मियों को लगाकर आसपास की साफ-सफाई भी की जा रही है आसपास में गड्ढों को पाटा जा रहा है रोलर से जमीन को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है वही जनपद के अधिकारियों द्वारा जनसभा स्थल का निरीक्षण भी लगातार चल रहा है। वही पीडब्ल्यूडी के अधिकारी जहां हेलीपैड स्थल का निर्माण करने में जुटे हैं तो खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद अपने सफाई कर्मियों के साथ साफ सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगे हैं इस दौरान कहीं से कोई दिक्कत पैदा ना हो इसके लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दे रखे।

और नया पुराने