Breaking News

जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सगड़ी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 04 दिसम्बर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सगड़ी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। 
इस अवसर पर कुल 149 मामले आये, जिसमे से 15 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 134 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। प्राप्त मामलों में राजस्व के 110, गृह के 23, विकास के 07 तथा अन्य के 09 मामले शामिल हैं। 
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र हैं, उसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत निस्तारित करना सुनिश्चित करें। 
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा। इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्या का वास्तविक निस्तारण कर दें। 
इस अवसर पर एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने