आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 04 दिसम्बर-- राजेन्द्र प्रताप सिंह “मोती सिंह“ मंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास उ0प्र0 सरकार द्वारा दिनांक 07 दिसम्बर 2021 को लखनऊ से चलकर अपरान्ह 02.40 बजे सर्किट हाउस आजमगढ़ में आगमन होगा। दिनांक 08 दिसम्बर 2021 को मा0 मंत्री द्वारा पूर्वान्ह 09.00 बजे सर्किट हाउस आजमगढ़ में विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। उक्त बैठक में ग्राम्य विकास विभाग के अलग-अलग कार्यों यथा मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, यूपी आरआरडीए/ पीएमजीएसवाई एवं अन्य विभागीय कार्यो की समीक्षा करेंगे। तत्पश्चात मा0 मंत्री जी 10ः50 बजे जनपद के विकास खण्ड पल्हना में माँ पल्हना देवी सिद्ध पीठ मन्दिर में पूजा-अर्चना/दर्शन करेंगे। इसके उपरान्त विकास खण्ड पल्हना परिसर में आयोजित स्वागत अभिनन्दन समारोह तथा नव निर्मित भवन के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया जाना निर्धारित है। तत्पश्चात मा0 मंत्री जी 13ः00 बजे सिगरामऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।