Breaking News

एण्टी करप्शन कोर ऑफ इण्डिया का मनाया गया छठवां स्थापना दिवस।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा

आजमगढ़। एण्टी करप्शन कोर ऑफ इण्डिया का नगर के मड़या स्थित शिवम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में छठवां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र मौजूद रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कमलेश ओझा व संचालन मण्डल संरक्षक व समीक्षा प्रभारी प्रभु नारायण पाण्डेय प्रेमी ने किया।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी श्री मिश्र ने कहाकि एण्टी करप्शन कोर ऑफ इण्डिया का भ्रष्टाचार मुक्त व अन्याय के खिलाफ लड़ना उद्देश्य है, जो सराहनीय है। देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए टीम को मेरा सहयोग मिलता रहेगा। श्री मिश्र ने आगे कहाकि हमें भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए जागरूक होना पड़ेगा और बढ़ती जनसंख्या, दहेज, मंहगी शादी आदि से बचना चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओझा ने कहाकि मैंने संकल्प लिया है कि एण्टी करप्शन कोर ऑफ इंडिया के माध्यम से पूरे देश को भ्रष्टाचार को मुक्त कराने के लिए भ्रष्टाचारियों से लड़ता रहूंगा। पदाधिकारियों से आह्वाहन किया कि भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए अपनी लड़ाई को जारी रखें। मण्डल संरक्षक व समीक्षा प्रभारी श्री प्रेमी ने कहाकि संगठन का संकल्प है भ्रष्टाचार मुक्त समाज हों। इसके लिए टीम को पूरी तरह से पैनी नजर रखनी होगी और एक जागरूक नागरिक होने का दायित्व निभाना जिम्मेदारी है।
इस मौके पर मंडल मीडिया प्रभारी संजय पांडेय, जिला प्रभारी आशुतोष द्विवेदी, विरेन्द्र यादव, ऋषिकेश द्विवेदी, सुशील पांडेय, दिनेश यादव, कृष्णमूर्ति त्रिपाठी, हरिशंकर तिवारी, संजय यादव, रामकिशुन प्रजापति, चन्द्रभूषण यादव, गनेश प्रसाद गौतम, मान सिंह चौहान, अमित प्रताप अस्थाना, अवनीश सिंह, बाली राय, आनन्द दूबे, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह एड, अमरावती, साहिन बानो, रीता, अनिता, किरन, रूपा, राधिका चौहान, सीमा, गीता, फूलमती, विद्या देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने