आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के बगल में स्थित जूनियर विद्यालय के मैदान में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की होने वाली जनसभा के लिए सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। वही सभा के अगल बगल जितने भी मकान होंगे उन पर पुलिस बल् के जवान तैनात किए गए हैं।
जो हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सभा स्थल और हेलीपैड के पास कोई भी असलहा लेकर नहीं आएगा इस पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। वही कोई भी व्यक्ति काला वस्त्र पहनकर सभा स्थल में प्रवेश नहीं करेगा। डीआईजी अखिलेश कुमार ने बताया जो जिम्मेदारी जिसको दी गई है वह अपने जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन करेंगे। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। मंच के पास 24 दरोगाओं की डियूटी लगाई गई है। वही गैलरी में 8 -8 लोग तैनात रहेंगे।

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया अबकी बार दो जगह पर कार्यक्रम आयोजित की गई है। सगड़ी और लालगंज में वाली जनसभा सगड़ी में होगी वहीं दूसरी जनसभा लालगंज में आयोजित की गई है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए 10 हजार पुलिस बल तैनात किए गए हैं। जो हर जगह नक्के नक्के पर और जनसभा स्थल पर तैनात रहेंगे जो हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। कोई भी व्यक्ति काली जाकेट और काला वस्त्र पहनकर नहीं आएगा।
यह भी ध्यान रखा जाएगा कि कोई भी अराजक तत्व पुलिस की वर्दी पहन कर अंदर न आने पाए। अगर कोई संदिग्ध आदमी दिखाई दे रहा है उसकी तुरंत सूचना दी जाए। भीड़ से सरल व्यवहार रखने की हिदायत दी गई। हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक भी हुआ इस मौके पर डीआईजी अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, सीओ सबरी महेंद्र प्रताप शुक्ला, जीयनपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव सहित काफी संख्या में दरोगा और पुलिस बल तैनात किए गए थे । साथ ही सभी लोगों को अपने अपने जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।