आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा के बखालिस बाजार स्थित अब्दुल हाफिज खान के आवास पर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई साथ ही सदस्यता अभियान भी चलाया गया और सैकड़ो सदस्य बनाये गए।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। आज हमारे साथ प्रदेश सचिव व प्रभारी आजमगढ़ अहमद शमशाद, जिला महासचिव प्रभारी सगड़ी अजीत राय और ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद जायसवार के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया है। लगभग 400 बूथ है। हम लोगों का लक्ष्य कि लगभग 25 से 30 हजार लोगों को सगड़ी विधानसभा से सदस्य बनाया जाए। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि हमारे संघर्षों को जनता समझ चुकी है। यदि इस बार हमारे लड़ाई को जनता ने महत्व दिया पार्टी की नीतियों को लोगों ने समझा, तो निश्चित रूप से 10 विधानसभाओं में अधिक से अधिक सीटें हमारे पास रहूंगी और पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की एक मजबूत सरकार बनेगी। उन्होंने आजमगढ़ सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ऊपर भी हमला बोलते हुए कहा कि जब आजमगढ़ के लोगों के ऊपर लगातार हमला किया जा रहा था।
जब न्याय दिलाने की बात थी तब अखिलेश यादव का पता नहीं था। इनके पिता कहते हैं कि आजमगढ़ में हमारा दिल बसता है। फिर इनकी मदद को क्यों नही आगे आये। जब यहां के लोगों को न्याय दिलाने की जरूरत पड़ी तो कांग्रेस ने लड़ाई लड़ी और उन्हें न्याय दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर कहा कि चुनाव नजदीक है। और भाजपा ने मन बना लिया है सरकारी पैसों का दुरुपयोग करने का। उन्होंने कहा कि अब आजमगढ़ को टारगेट किया जा रहा है। हिंदू मुस्लिम करके लोगों के बीच मतभेद पैदा किया जा रहा है। अभी हाल ही में उन्होंने आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने की बात कही थी। यह लोग शब्दों का खेल खेल रहे और वही खेल खेलने सगड़ी विधानसभा में आ रहे हैं।

इस दौरान मौके पर शहर उपाध्यक्ष शाहिद खान, नवनीत राय, मोहम्मद रईस खान, दिलीप कुमार, प्रांजल राय, सैफुद्दीन खान, अफसार खान, बिलाल खान, मोहम्मद अनीस खान, मोहम्मद मुबीन रहमान खान आदि सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।