आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने सम्मान से जीने का अधिकार दिलाया: दिव्यांशु पटेल
12 दिसंबर 2021 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का आगमन, अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की अपील- मालती सिंह ( पूर्व ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख)
आज़मगढ़: डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर सगड़ी विधानसभा के रामनगर कुकरौछि गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि दिव्यांशु पटेल प्रभारी विधानसभा सगड़ी द्वारा बाबासाहेब के मूर्ति पर और भगवान बुद्ध की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया।
इस दौरान बाबासाहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि दिव्यांशु पटेल ने कहा कि बाबा साहेब स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन जातिवाद को खत्म करने और गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अर्पित किया।
उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि हमारी पार्टी का बीजेपी से गठबंधन है आगे की सियासत सिर्फ नेतृत्व तय करेगा कि किस तरह से हमें चुनाव लड़ना है और जैसा पार्टी का निर्देश होगा वैसे ही किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष श्याम विजय पटेल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का शिल्पकार कहा जाता है। हमें उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए।
वही पूर्व ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख माधुरी सिंह ने बताया कि 12 दिसंबर 2021 को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का आगमन सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के इंटर कॉलेज रामनगर के मैदान में दिन में 11:00 बजे होने जा रहा है। जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगी। उन्होंने जनता से अपील किया कि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को सुनें। कार्यक्रम के आयोजक मालती सिंह के पति राकेश सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से राम दरश पटेल विधानसभा अध्यक्ष, राम वचन राम, महेंद्र राम, प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।