आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में सीओ सगड़ी महेन्द्र कुमार शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव के निर्देशन मे लाटघाट चौकी प्रभारी उ0नि0 ज्ञान प्रकाश तिवारी मय हमराह
अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में क्षेत्र में मामूर थे इसी बीच के एक अभियुक्त बजरंगी पुत्र रामपत मोहम्मदपुर थाना जीयनपुर आजमगढ के घर पहुंचे जहां घर पर ही अभियुक्त मौजूद रहा। जिससे अभियुक्त बजरंगी पुत्र रामपत को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
वही उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि अभियुक्त बजरंगी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और अपने गुनाहों की माफी मांग रहा है। वहीं पुलिस ने अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय के लिए चालान कर दिया । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 ज्ञान प्रकाश तिवारी, का0 सुजीत यादव जनपद आजमगढ़ थाना जीयनपुर मौजूद रहे।