Breaking News

मारपीट में आरोपित चार वारंटी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पुलिस ने किया चालान।

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ बाजार में पिछले वर्ष मारपीट के आरोपित चार लोग न्यायालय में अब तक हाजिर नहीं हुए थे। जिस पर न्यायालय द्वारा इन आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। जीयनपुर कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक चंद्रशेखर यादव ने मंगलवार को आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया और चालान कर दिया।
 गिरफ्तार किए गए लोगों में अनिल राजभर पुत्र जतन राजभर निवासी गौरी शंकर नगर अजमतगढ़, तीरथ पुत्र त्रिभुवन निवासी वार्ड नंबर सात अजमतगढ़, दहनू पुत्र लोकई और मीनू पुत्र शिव निवासी अजमतगढ़ थाना जीयनपुर हैं।

और नया पुराने