Breaking News

सगड़ी विधानसभा में कांग्रेस की बैठक जीत के लिए बनी रणनीति।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ : जनपद के सगड़ी विधानसभा के बनकटा में स्थित एक निजी विद्यालय में काग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग जी जान से प्रचार प्रसार में लग जाएं। सगड़ी विधान सभा से प्रत्याशी राना खातून को जिताने के लिए आप लोग डोर टू डोर जाकर सभी लोगो को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव अहमद शमशाद ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह से त्रस्त है 2022 के विधानसभा चुनाव में हर हाल में कांग्रेस की सरकार बनाना है।
जिला महासचिव व सगड़ी प्रभारी अजीत राय ने कहा कि आज प्रदेश में महंगाई अपने चरम पर है। गरीबों व मध्यम वर्ग के लोगो के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुओं को भी खरीदना मुश्किल है। भाजपा ने सिर्फ जनता को लूटने का काम किया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में हम लोग इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे और कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
वही कांग्रेस प्रत्याशी राना खातून ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं लड़की लड़ सकती हूं इस नारे के साथ हम पूरे विश्वास से यह चुनाव लड़ेंगे और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदर्शन यादव, संचालन राजीव मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए हरैया ब्लाक अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और सभी लोगों से चुनाव के मद्देनजर बूथ लेवल से तैयारियों में जुट जाने की अपील भी की। 
वही बनकटा निवासी रंजीत जायसवाल भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए जिनका फूल माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत भी किया।
इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भूत पूर्व विधायक स्वर्गीय इंद्रासन सिंह के पौत्र उभरते हुए साहित्यकार व विचारक आलोक प्रताप सिंह, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष डॉ रमेश राजभर, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
और नया पुराने