आजमगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
भारत परिषद प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने मनाया गणतंत्र दिवस
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के सुखम दत्त नगर स्थित भारत परिषद के प्रदेश महासचिव ने अपने आवास पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बेचू यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड याद करिए जब निर्दोष देशवासियों को गोलियों से भून दिया गया अंग्रेजी हुकूमत जुल्म पर उतर आई थी। ठीक आज वही दशा है हम सभी को प्रदेश सरकार ने गुलाम बना के रखा हुआ है जब तक हम लोगों की गांव सरकार लागू नहीं होती तब तक हम लोग स्वतंत्र रूप से गांव का विकास नहीं कर सकते, गांव सरकार लागू होने के बाद ही सही मायने में वही गांव की आजादी होगी। इसलिए आज गणतंत्र दिवस पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम लोग गांव सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।