आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: विधानसभा सगड़ी से बसपा प्रभारी प्रत्याशी धर्मराज उर्फ धनई पटेल ने आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर चुनाहवा बाजार में नारायण हॉस्पिटल के सामने जनसेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इससे कस्बे व क्षेत्र के करीब दर्जनों गांव को लाभ मिलेगा।
धनई पटेल ने बताया कि जनसमस्याओं के जल्द निराकरण व जनता की सुविधाओं को देखते हुए, जन सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान उनसे विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारी के विषय पर भी बातचीत की गई। इस दौरान उन्होंने बताया की हम विधानसभा सगड़ी अवसर पर लगे हुए हैं पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सुबह से लेकर शाम तक जनसंपर्क में रहता हूं जो भी समस्याएं आमजन की हो रही है उसे मैं नोट कर रहा हूं, और मुझसे जो संभव मदद हो सकती है उसके लिए प्रयास भी करता रहता हूं। उन्होंने बताया कि जनता ने विश्वास जताया तो इस बार सगड़ी का विकास कर एक नया इतिहास लिखने का काम करूंगा।